इन 6 व्यवसाय से महिलाएं घर पर ही कर सकती है अच्छी कमाई

शादी होने के बाद महिलाये हॉउस वाइफ बनकर रह जाते है | और घर के सारे काम करने का बाद अक्सर फ्री ही रहती है | उनका काफी वक्त ऐसे ही बर्बाद हो जाता है | उस खाली वक्त का सही इस्तेमाल कर के घर पर ही महिलाये बहुत से ऐसे काम कर सकती है जिस से वक्त का सही उपयोग भी हो जायेगा और काफी पैसा भी कमाया जा सकता है | और तो आप अपने पति की भी वित्तीय मदद कर सकती है | घर पर ही ये व्यवसाय कर सकती है और कम पूंजी और कम पेसे में इनकी शुरुआत की जा सकती है | तो जानिए इनके बारे में…

लीक हो गईं प्राइवेट मूमेंट की तस्वीरें..शादी की रात ली गईं थीं..पूरी तरह न्यूड हैं एक्ट्रेस

इन 6 व्यवसाय से महिलाएं घर पर ही कर सकती है अच्छी कमाई

UP Board Result 2017 : पहले से नहीं किया ये काम तो रिजल्ट देखने में हो जाएगी बहुत देर

कुकिंग
घर का बना खाना हमेशा ही होटल के बने खाने से ज्यादा पसंद किया जाता है. अगर आप अच्छा खाना बनाना जानती हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है. आप ऑफिस और बाहर रहने वाले स्टूडेंट्स या इंप्लॉईज के लिए टिफिन सर्विस की शुरुआत कर सकती हैं. अगर आप एक टाइम के खाने की शुरुआत 50 रुपये से भी करती हैं तो भी अच्छी बचत कर लेंगी.

फ्रीलांस राइटिंग
ऐसा जरूरी नहीं है कि 8 घंटे की ऑफिस जॉब ही एक मात्र पैसे कमाने का तरीका है. अगर आपको लिखने का शौक है (ज्यादातर इंग्लिश) तो फ्रीलांस राइटिंग कर सकती हैं. आप मैगजीन और न्यूजपेपर आदि के लिए आर्टिकल लिख सकती हैं. मान लें कि आपको एक लेख के 200 रुपये मिलते है और आप एक दिन में 3 आर्टिकल लिख लेती हैं जो छपें, तो इस तरह आप 18,000 रुपये प्रति माह आराम से कमा सकती हैं.
मेकअप और ब्यूटिशियन
ब्यूटी पार्लर महिलाओं का सबसे पसंदीदा बिजनेस माना जाता है. आपको इसको शुरू करने के लिए किसी बड़ी जगह की भी जरूरत नहीं होती. आप इसे घर से ही शुरू कर सकती हैं. अगर आपको मेकअप करने की जानकारी है या आपने कोई प्रोफेशनल कोर्स किया है तो अच्छी प्रैक्टिस के बाद आप पार्लर खोल कर कमाई कर सकती हैं.

होम बेस्ड ट्यूशन
अगर आप पढ़ी-लिखी हैं अौर जॉब करने की स्थि‍ति‍ में नहीं हैं तो घर में कोचिंग क्लासेज चला सकती हैं. आप किसी एक विषय का बैच ले सकती हैं या फिर क्लास के हिसाब से भी बच्चों को पढ़ा सकती हैं.

हॉबी क्लासेज
अपनी हॉबी से पैसा कमाना आपको संतुष्टि भी देगा क्योंकि इस काम को करना और सिखाना, आप वाकई एंजॉय करेंगी. अगर आप गिटार बजाने, पेंटिग करने, गाना गाने, खाना बनाने जैसी ही कोई और हॉबी रखती हैं तो आपको ऐसी क्लासेज लेनी चाहिए.

ऑनलाइन सर्वे जॉब
पिछले कुछ समय मेंऑनलाइन सर्वे जॉब की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है. इसके तहत सर्वे कंपनियां यूजर्स को किसी प्रोडक्ट या सर्विस के लिए इनपुट प्रोवाइड करने का काम देती हैं. इस जॉब की सबसे अच्छी खासियत यह है कि इस सर्वे के लिए आपको कोई इंवेस्टमेंट नहीं करनी पड़ती. हर सर्वे के लिए कंपनी आपको पैसे या रिवार्ड पॉइंट्स देती है, जिनको आप किसी भी शॉपिंग वेबसाइट पर इस्तेमाल कर सकती हैं.

Back to top button