इंडियन टीम के खिलाफ इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- भारत कागजों पर मजबूत, फिर भी हारेगा सीरीज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज इयान चैपल का मानना है कि आगामी टेस्ट सीरीज में भारत भले ही कागजों पर मजबूत दिखे लेकिन फिर भी सीरीज हार जाएगा। उन्होंने कहा कि टेस्ट सीरीज में भारत को कुछ ‘कमी’ खलेगी, जिसकी वजह से वह कागजों पर मजबूत दिखते हुए भी हार जाएगा।इंडियन टीम के खिलाफ इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- भारत कागजों पर मजबूत, फिर भी हारेगा सीरीज

चैपल ने कहा,’मैं ऑस्ट्रेलिया को चुनूंगा लेकिन मुझसे वजह मत पूछना। भारत ने जिस तरह से इंग्लैंड में खेला, वह निराशाजनक था और मुझे लगता है कि उन्हें वह सीरीज जीतनी चाहिए थी। प्रतिभा के दम पर वे इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा सकते हैं लेकिन कुछ तो कमी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण अच्छा है।’

उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई हालात में उसके गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं लेकिन भारतीय गेंदबाजों के बारे में यह नहीं कहा जा सकता। यही वजह है कि मैं ऑस्ट्रेलिया को तरजीह दूंगा। साथ ही यह भी कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली सीरीज में काफी रन बना सकते हैं।’

चैपल ने कहा, ‘मुझे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों और विराट कोहली के बीच प्रतिस्पर्धा का इंतजार है जो रोचक होगी। पिछली बार कोहली यहां बहुत अच्छा खेले थे।’ हालांकि, चैपल ने विराट की तारीफ की।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। तीम मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी के बाद टीम इंडिया टेस्ट खेलेगी और उसके बाद तीन मैचों की वन-डे सीरीज बी खेलेगी।

Back to top button