आख़िर क्यों भाग्य में नहीं होती सरकारी नौकरी, समझे ग्रहों का पूरा खेल

सरकारी नौकरी पाने का प्रयास सभी लोग करते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी किसी-किसी के भाग्य में ही होती हैं. भाग्य यदि प्रबल हो तो सरकारी नौकरी मिलना आसान हो जाता है. आइए सबसे पहले जानते हैं सरकारी नौकरी किन ग्रहों के कारण मिलती है.सरकारी नौकरी दिलवाने या प्राइवेट नौकरी दिलवाने में शनि की सबसे अहम भूमिका होती है, क्योंकि शनि को नौकरी का कारक माना जाता है इसलिए पत्रिका में शनि का मजबूत होना जरूरी है.

किसे मिलती है सरकारी नौकरी-

-जन्म कुंडली में यदि शनि मजबूत स्थिति में हो या शुभ भावों के स्वामी के साथ हो
– जन्म कुंडली में सूर्य दशम भाव में या एकादश भाव में मजबूत स्थिति में हो
– दशम भाव के स्वामी का सम्बंध लग्न या लग्नेश के साथ शुभ भावों में हो
– जन्मपत्रिका में पंच महापुरुष योग में से कोई एक योग विद्यमान हो तो सरकारी नौकरी आसानी से मिल जाती है

कौन से ग्रह सरकारी नौकरी में बाधा डालते हैं-
-जब कुंडली में सूर्य राहु या चंद्र केतु का ग्रहण योग हो
– जब बृहस्पति की स्थिति मजबूत अवस्था में हो
– दशम भाव/छठा भाव/एकादश भाव का स्वामी अच्छी हालत में ना हो
– नौकरी का कारक ग्रह शनि पीड़ित हो
– दशम भाव का स्वामी छठे आठवें या बारहवें भाव में पापी ग्रहों के साथ हो

सरकारी नौकरी पाने का सरल उपाय-

– सुबह के समय जल्दी उठें और उगते हुए भगवान सूर्य नारायण को तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य  दें तथा तीन परिक्रमा करें
– नारंगी और लाल रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें
– रविवार के दिन सुबह के समय तांबे के बर्तन /गुड और लाल वस्त्र का दान करे
– अपने माता पिता के चरण स्पर्श रोज करें
– भोजपत्र पर तीन बार गायत्री मंत्र लाल चंदन से  लिखकर अपने पर्स में रखें
– लाल चंदन की माला से गायत्री मंत्र का सूर्य के समक्ष जाप करें
– कुंडली दिखाकर माणिक्य या शुद्ध नीलम धारण करें

 

Back to top button