आबकारी नहीं, अवैध वसूली से जुड़ा है मामला- श्यामलाल

सुलतानपुर, 29 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद ’गुरूजी’ ने बताया कि बरुआ उत्तरी के प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चांदा थाने की पुलिस द्वारा चौकीदार मान सिंह के माध्यम से बरुआ उत्तरी व आस-पास के पिछड़े समुदाय के लोगों से आतंक और भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। साथ ही समाज से वसूली का काम भी किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को हुई हल्के (क्षेत्र) के पुलिस धीरेंद्र यादव और स्थानीय चौकीदार मान सिंह बरुआ स्कूल के पास दुकान पर खड़े अमन निषाद (16 वर्ष) को अकस्मात मारने पीटने लगे तो ग्रामीणों ने विरोध किया तो गुस्साए मान सिंह ने निर्दोष ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमा कायम करवाकर दहशत पैदा कर वसूली का माहौल बना रहे हैं। उक्त घटना के सम्बन्ध श्यामलाल निषद ने पुलिस अधीक्षक से दोषी मान सिंह को दंडित करने व निर्दोष ग्रामीणों से फर्जी मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि अन्यथा बरुआ उत्तरी के ग्रामीणों को न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रिपोर्ट- अनिल निषाद





