आप खुद ही घर पर बनाये मखाने का रायता

सामग्री :

200 ग्राम दही, 50 ग्राम मखाने, 5 मिली. तेल, स्वादानुसार नमक, 20 ग्राम कटी हुई हरी धनिया।

कितने लोगों के लिए : 5

विधि :

एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। मखाने डालकर भून लें। दही को फेंट कर उसमें नमक, भुने हुए मखाने और हरी धनिया मिलाकर सर्व करें।

Back to top button