आधी रात में सुनाई दें इन में से किसी की भी आवाज तो समझ जाइए होने वाली है अनहोनी
कहते हैं हमारे आस-पास रहने वाले जानवर हमें कई बार आने वाले खतरे का संकेत देते हैं ऐसे में उन्हें पहचाने की जरूरत हमें होती है. अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन तीन जानवरों के बारे में जो आने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं. आइए जानते हैं. 
कुत्ते का रोना – कहा जाता है कुत्ता इंसान का सबसे वफादार दोस्त माना जाता हैं और कुत्ते की देखने की और सूंघने की शक्ति भी कमाल की होती हैं. ऐसे में कुत्ते आत्माओं और अन्य बुरी और ताकतवर शक्तियों को देख सकते हैं अब ऐसे में यदि आधी रात को आपको किसी कुत्ते के रोने की आवाज़ सुनाई दे तो समझ लीजिए कि आपके मोहल्ले में या घर में किसी का अंतिम समय नजदीक आ गया हैं और उसकी मौत होने वाली है.
बिल्ली का चिल्लाना – कहा जाता है कुत्ते की ही तरह बिल्ली के देखने और सूंघने की शक्ति भी गज़ब की होती हैं और बिल्लियाँ आमतौर पर बुरी शक्तियों जैसे आत्मा, भोत, पिशाच और चुड़ेल इत्यादि को देखने की शक्ति रखती हैं. ऐसे में अगर वह किसी को देखकर चिल्लाने लगती हैं या फिर रात में चिल्लाती हैं तो समझ लीजिए कि किसी का बुरा वक्त आ गया है.
कौए का चिल्लाना – कहा जाता है कौए आमतौर पर दिन में ही शोर मचाते हैं लेकिन यदि वह आधी रात को बोलने लगे तो इसका मतलब है कि कुछ तो बुरा होने वाला है और किसी का अंत निकट है. इसी के साथ आधी रात को कौए के चिल्लाने का मतलब हैं कि किसी के साथ कोई अनहोनी होने वाली हैं.





