आत्महत्या करने वाले किसानों की कर्जमाफी के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे सिफारिश: मंत्री धारीवाल

राजस्थान के शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राज्य में कथित आत्महत्या करने वाले सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के लिए मुख्यमंत्री के पास अनुशंसा भेजी जाएगी। आत्महत्या करने वाले किसानों की कर्जमाफी के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे सिफारिश: मंत्री धारीवाल

बैठक में तय किया गया कि राज्य में कथित आत्महत्या करने वाले सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के लिए मुख्यमंत्री के पास अनुशंसा भेजी जाएगी। 

कमेटी के सदस्य और राज्य के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि आत्महत्या करने वाले किसानों का कृषि का कर्जा चाहे वो बैंक हो या अन्य किसी प्रकार की राशि हो, उसे माफ करने की अनुशंसा मुख्यमंत्री के पास भेजी जायेगी। इस बारे में निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जायेगा। राज्य में 70 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। 

राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के दो दिन बाद सरकार ने 19 दिसम्बर को अल्प समय के लिये सहकारी बैंकों से लिये गये कृषि रिण और राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिये गये दो लाख रूपये तक के कर्ज की माफी की घोषणा की थी। 

Back to top button