आज आगरा में PM मोदी की चुनावी रैली, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा में रैली के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. मोदी दोपहर 3:15 बजे कर्नाटक के बीदर से आगरा पहुंचने का कार्यक्रम है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने की उम्मीद है. इसके अलावा पीएम मोदी सोलापुर में 3,168 करोड़ रूपये मूल्य की ढांचागत और आवासीय परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. मोदी साथ ही शहर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे.

भाजपा के स्थानीय नेताओं को कोठी बाजार मैदान में होने वाली इस रैली में लाखों समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है. पार्टी ने पूरे शहर में प्रधानमंत्री के होर्डिंग लगवाए हैं. इस बीच सिविल ऐविएशन सोसाइटी के सदस्यों ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें शहर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग की गई है.

कार्यकर्ताओं ने नवंबर 2013 में मोदी के उस वादे की ओर भी ध्यान दिलाया जिसमें मोदी ने यमुना नदी पर बैराज बनाने की बात कही थी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई है. पर्यावरणविद देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि नितिन गडकरी ने दिल्ली से आगरा की बीच पर्यटकों के लिये नौका सेवा शुरू करने का वादा किया था, लेकिन न तो यहां पानी बचा है और न ही नौका सेवा शुरू की गई. प्रशासनिक सूत्रों ने सूचना दी है कि रैली के मद्देनजर चार हजार पुलिसकर्मियों, 10 आईपीएस अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को तैनात किया गया है.

वहीं, सोलापुर में मोदी प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत 1811.33 करोड़ रूपये की आवासीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे जिसके तहत 30 हजार मकान मुहैया कराए जाने की योजना है. इसके अलावा वह कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.
Back to top button