आग से भुन गया सात माह का मासूम, दहला सकती हैं आपको यह तस्वीर

एजेन्सी/ fire-accident_1460354324लखनऊ के मोहनलालगंज में झोपड़ी में लगी आग से सात माह के मासूम की जलकर मौत हो गई। वहीं मजदूर की पूरी गृहस्थी खाक हो गई। 

मोहनलालगंज भीलमपुर इलाके में मजदूर राजाराम सुबह चार बजे पत्नी विमला के साथ खेतों पर काम करने के लिए निकल गया।

fire-accident_1460354494राजाराम के पांच बच्चे थे। सबसे छोटा बच्चा सात माह का था। सोमवार सुबह अचानक पांच बजे के आसपास राजाराम की झोपड़ी में आग लग गई। 

fire-accident_1460354748झोपड़ी में लगी आग ‌ने विकराल रूप ले लिया और बच्चा अंदर ही जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलने पर पत‌ि-पत्नी वहां पहुंचे लेकिन तब तक बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी। 

आग का कारण पता नहीं लग सका लेकिन बच्चों का कहना है कि दीए की आग से ये दुर्घटना घटी। इस घटना में राजाराम की पूरी गृहस्थी खाक हो गई।

Back to top button