आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 अगस्त है आवेदन की अंतिम तिथि

श्रावस्ती। जिले में संचालित राजकीय आई टी आई भिनगा, जमुनहा (एन सी वीटी) व वीरपुर इकौना-श्रावस्ती (एन सी वी टी) तथा निजी आई टी आई में प्रशिक्षण सत्र 2020-2021 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन दिनांक 30 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है।

bसमें कक्षा आठ व हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राएं प्रवेश हेतु परिषद् की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर आनलाइन फार्म भर सकते है। आनलाइन आवेदन शुल्क-सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु-रु0 250/-एससी एवं एसटी हेतु- रु 150/ निर्धारित है।

फार्म भरने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2020 है। उक्त जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राम सिंह ने दिया।

Back to top button