आइये बनाते है कटहल के स्वादिष्ट पकौड़े…

सामग्री :
250 ग्राम कटहल, 1 कटोरी बेसन, 1 चम्मच सूजी, 1 चम्मच चावल का आटा, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच अमचूर, नमक स्वादानुसार।

कितने लोगों के लिए : 5
विधि :
कटहल को छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें। ध्यान रहे कि यह ज्यादा न उबल जाए। अब बेसन, थोड़ी सी सूजी और थोड़ा सा चावल का आटा लेकर पकौड़े का घोल तैयार करें। इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और हरा धनिया भी डालें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और कटहल के टुकड़ों को घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें। भूरा होने पर इन्हें निकाल लें और चटनी के साथ परासें।





