अश्लील वायरल वीडियो और मिस जम्मू से फेमस हुई अनारा अब कर रही ठगी, सिंघम के नाम पर भी लगाया है चूना

पूर्व मिस जम्मू और मॉडल अनारा गुप्ता पर फिल्मों में निवेश के नाम पर 17.20 लाख रुपये ठगने के आरोप में यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक डीके उपाध्याय का कहना है कि अयोध्या निवासी अनिल कुमार मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा, उनकी पत्नी पूनम, अखिलेंद्र कुमार दुबे, कृष्ण कुमार दुबे व संतोष कुमार की तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इसमें पहले भी अनारा के ऊपर बॉलीवुड सिंघम के नाम पर करोड़ों ठगने का आरोप लग चुका है।
विभूति खंड थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अयोध्या के मिल्कीपुर बसवार कला के रौना गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने वर्ष 2017 में साइबर हाइट्स लेवाना स्थित पूर्व मिस जम्मू की कंपनी एम्परर मीडिया एंड प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में संपर्क किया था।
वहां अनारा गुप्ता व कंपनी के सीईओ शत्रुघन टी सिंह, निदेशक नरेश कुमार और प्रदीप कुमार ने उन्हें फिल्मों में रुपये निवेश करने पर 11 महीने में धनराशि दोगुनी होने का झांसा दिया। अमित का कहना है कि वह ठग कंपनी के निदेशकों की बातों में आ गए और चेक के जरिए तीन नवंबर 2017 को इलाहाबाद बैंक की इनायतनगर शाखा के चेक के जरिए दो लाख रुपये इम्परर मीडिया के नाम दे दिए।
अजय देवगन के नाम पर फंसे लोग
अजय देवगन के बड़े नाम के झांसे में आकर लोगों ने उन्हें रुपए दे दिए। फिलहाल पुलिस को अनारा गुप्ता की तलाश है। बता दें कि करीब 12 साल पहले मिस जम्मू रहीं अनारा गुप्ता की एक अश्लील सीडी भी सामने आई थी। जिसके बाद जम्मू पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में अनारा के उसी केस पर एक फिल्म ‘मिस अनारा’ भी बनाई गई, जिसमें खुद अनारा ने ही एक्टिंग भी की। अनारा गुप्ता इन दिनों भोजपुरी फिल्मों में नजर आती हैं। एसटीएफ इलाहाबाद अनारा की तलाश कर रही है, उनके मुंबई स्थित फ्लैट पर ताला लगा हुआ है।
अनारा गुप्ता की कहानी
मिस जम्मू रहीं अनारा गुप्ता का जन्म 29 अगस्त 1986 को जम्मू में ही हुआ था। अनारा ने 15 साल की उम्र में ही मिस जम्मू का टाइटल हासिल कर लिया था। इसके बाद अनारा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। अश्लील सीडी बाजार में आने के बाद भी अनारा ने कहा था कि इस सीडी में वो नहीं बल्कि कोई और है लेकिन फोरेंसिक जांच में ये बात साबित भी हो गई थी। इस मामले में अनारा को कोर्ट में सुनवाई के लिए भी जाना पड़ा था।
उनके कहने पर रिश्तेदार अमित मिश्रा व उनकी पत्नी पूनम मिश्रा ने भी एक बार 90,000 व दूसरी बार नौ लाख रुपये कंपनी के खाते में आरटीजीएस किए। अमित ने 52,000 रुपये नकद भी दिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने परिचित कृष्ण कुमार यादव से 1,52,000 रुपये, संतोष कुमार के दो लाख रुपये व अखिलेंद्र कुमार के 1,26,000 रुपये कंपनी को दिलाए।
पीड़ित अनिल का कहना है कि अनारा गुप्ता व कंपनी के अन्य निदेशकों ने 4 जून 2017 को ऑफिस बुलाकर मीटिंग की और बताया कि उनका रुपया मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म बनाने में लगाया जाएगा। फिल्म से जो कमाई होगी, उसका भी लाभांश निवेशकों को दिया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि अनारा ने जगह-जगह भव्य कार्यक्रम करके भी लोगों को निवेश के लिए राजी किया था।





