अयोध्‍या में पूरा हुआ श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन, इधर बाराबंकी में जगह-जगह बंटा प्रसाद

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्री राम जन्मभूमि पूजन के अवसर पर जगह-जगह प्रसाद बांटा गया और कई चौराहों पर रामभक्तों के द्वारा रंगोली सजाई गई।

वहीं टिकैतनगर में चैयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में रामभक्तों ने सभी घरों पर भगवा ध्वज लगाया और सुबह से ही सभी चौराहों पर रामभक्तों के द्वारा रंगोली सजाई गई। इसके साथ ही अयोध्या में भूमिपूजन के तदोपरांत टिकैतनगर सभी घरों में प्रसाद वितरण किया गया।

इस दृश्‍य को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो टिकैतनगर अयोध्या में तब्दील हो गई हो सभी रामभक्त ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते शंख,घण्टा, आदि बजाया और टिकैतनगर सहित गाँव गाँव मे दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई गई।

इस अवसर पर मुन्नू हलवाई, पुरषोत्तम तिवारी, युगल किशोर शुक्ला, राकेश शुक्ला, संजय शुक्ला, विनय कसेरा,सचिन कौशल, लक्ष्मण तिवारी, गोबिंद कनौजिया,अमिताभ, कालिका प्रसाद तिवारी, सोमनाथ सोनी,विकास,मनोज, संजय, सत्यम, अभिषेक, अनुपम, अमरनाथ, आशीष आदि तमाम लोग मौजूद रहे ।

Back to top button