अब हिंदी में भी कर सकेंगे Flipkart पर शॉपिंग, जल्द ही अन्य भाषाओं में होगा उपलब्ध

Flipkart वेबसाइट और ऐप को अब आप हिंदी में ही इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है। इस समय Flipkart के 200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं जो इस प्लेटफॉर्म के जरिए शॉपिंग करते हैं। इन यूजर्स में से ज्यादातर यूजर्स टीयर-2 और टीयर-3 शहरों से आते हैं।

Flipkart ने अपने इंटरफेस को फेस्टिव सीजन और Big Billion Days Sale से पहले अपग्रेड किया है। Flipkart अपने इस इंटरफेस को पिछले कई महीने से टेस्ट कर रहा था।





