अब घर बैठे ही बनाएं रेस्तरां जैसा चिकन पॉपकॉर्न
सामग्री –

-250 ग्रााम बोलनेस चिकन
-एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
-एक करी पत्ता, कटा हुआ
-चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
-चौथाई चम्मच धनिया पाउडर
-एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-नमक स्वादानुसार
-चार चम्मच बड़े तेल
-आधा बड़ा चम्मच चावल का आटा
-डेढ़ बड़ा चम्मच मक्के का आटा
– डेढ़ बड़ा चम्मच नींबू का रस
-एक अंडा
-आधा छोटा चम्मच सरसों के बीज
-चार -पांच हरी मिर्च, लंबाई में कटी हुई
-आधा इंच अदरक
-एक टहनी करी पत्ता
करी पत्ते की खुशबू वाला चिकन पॉपकॉन बनाने की विधि – सबसे पहले आप एक पैन में 250 ग्राम बोनलेस चिकन डालें। ध्यान दें चिकन पॉपकॉर्न आकार के टुकड़े में कटा हुआ होना चाहिए। अब इसमें एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। इसके बाद पैन में एक करी पत्ता कटा हुआ, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, चौथाई चम्मच धनिया पाउडर डाल दें। अब इसके बाद आप पैन में एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल दें। इन सारे मसालों को चिकन के ऊपर डालने के बाद आप आधा बड़ा चम्मच तेल भी डाल दें। अब इसमें आधा बड़ा चम्मच चावल का आटा, डेढ़ बड़ा चम्मच मक्के का आटा भी डाल दें और इसके ऊपर डेढ़ बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक अंडा फेटा हुआ डाल दें। इसके बाद इन सारी सामग्री को अच्छी तरह हाथ से मिलाएं।
एक कड़ाई में तेल गर्म करें और उसमें तेल गर्म हो जाने पर चिकन के टुकड़े डाल दें और चिकन के टुकड़ों को डीप फ्राई कर लें।
तड़के के लिए – एक फ्राई पैन को गैस पर रखे उसमें चार बड़े चम्मच तेल डालें। तेल के गर्म हो जाने के बाद उसमें आधा छोटा चम्मच सरसों के बीज डाल दें। अब इसमें चार-पांच लंबी कटी हुई हरी मिर्च, और आधा इंच अदरक भी काट कर डाल दें। अब इसमें -एक टहनी करी पत्ते को काट कर डालें और हल्का सा इन सारी चीजों को भून लें। इसके बाद इसमें ऊपर से फ्रायड चिकन भी डाल दें। अब आपका “करी पत्ते की खुशबू वाला चिकन पॉपकॉर्न” बिल्कुल तैयार हैं। आप इसे नींबू और चटनी के साथ परोस सकते हैं।





