अपने छोटे भाई का अंतिम संस्कार कर लौट रहा था युवक, रास्ते ने हुयी मौत

अपराध का एक मामला मुंबई से सामने आया है. इस मामले में पालघर के मोखाड़ा इलाके में जो हुआ है वह सुनकर आपको हैरानी होगी. जी दरअसल यहाँ छोटे भाई का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे एक अधेड़ की नदी में डूबकर मौत हो गयी है. वहीं पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बीते सोमवार को बताया कि ”मृतक की पहचान पांडुरंग जाधव के रूप में की गई है. जाधव का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.”

वहीं आगे उन्होंने कहा, ”पांडुरंग आनाजी जाधव (56) मोखाडा के बरपाड़ा इलाके में परिवार के साथ रहता था. उसके छोटे भाई की मौत हो गयी थी, जिसका अंतिम संस्कार कर पांडुरंग घर लौट रहा था. तभी रास्ते मे पड़ने वाली एक नदी को पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया.”

इस मामले में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने पांडुरंग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वैसे इस मामले को ऐसा पहला मामला नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इससे पहले कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं जो हैरान कर देने वाले रहे हैं. ऐसे में इन मामलों के कारण लोगों को नदी या झील के किनारे जाने से पहले सतर्क किया जा रहा है लेकिन इन मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है.

Back to top button