अपनी त्वचा की रंगत के हिसाब से सही लिपस्टिक का करें चयन!

त्वचा की रंगत के हिसाब से सही रंग की लिपस्टिक लगाने से जहां एक ओर आपको आकर्षक लुक मिलता है, वहीं गलत लिपस्टिक लगाने से आपका लुक बिगड़ सकता है। इसलिए अपनी त्वचा की रंगत को अच्छे से समझकर सही रंग की लिपस्टिक लगाएं।

* अगर आप गोरी है तो पीच या न्यूड पिंक या हल्के बैंगनी रंग की शेड वाली लिपस्टिक लगा सकती है। आप मैट लिपस्टिक भी लगा सकती है। आंखों पर हल्के मेकअप के साथ होंठों पर गहरे रंग की लिपस्टिक से आपको बोल्ड लुक मिलेगा।
* आगर आपकी त्वचा की रंगत गेंहुआ है तो आप गहरे शेड वाली लिपस्टिक यहां तक कि लाल और नारंगी रंग की लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। इस रंगत वाली त्वचा पर हल्के से लेकर गहरे रंग हर शेड वाली लिपस्टिक जंचती है।
लिपिस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके चेहरे पर ब्राइटनेस हो और डल नहीं दिखे। हल्केहाथों से चेहरे पर थोड़ा सा बीबी क्रीम या कुशन फाउंडेशन लगाएं और आंखों पर काजल लगाए। खबूसूरत लुक के लिए होंठों और आंखों के मेकअप पर भी ध्यान दें।
* अगर आपकी त्वचा का रंग न्यूट्रल है, तो गहरे गुलाबी, बैंगनी या भूरे रंग की लिपस्टिक लगाएं। हमेशा मैट लिपस्टिक लगाने की कोशिश करें, जिससे अपको सही और क्लासी लुक मिलेगा।
* अगर आपकी त्वचा का रंग सांवला है तो आप शीयर ग्लॉस्ड या मरून या भूरे रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं, यह आपके ऊपर जंचेगा। आंखों पर स्मोकी लुक वाला मेकअप और शीयर ग्लॉस के साथ न्यूड लिप्स हमेशा आपको सबसे अलग दिखाते हैं।





