अनुष्का से पहले भी विराट की थी ये दो गर्लफ्रेंड्‍स

मुंबई। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे मैदान के अंदर तो ठीक मैदान के बाहर की गतिविधियों के चलते भी चर्चाओं में बने रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उनकी लव स्टोरी से सभी वाकिफ है, लेकिन इस बात को कम लोग ही जानते है कि उनके जीवन में इससे पहले भी दो सुंदरियां रह चुकी है। इन सुंदरियों का संबंध भी बॉलीवुड से रहा है और फैंस उन्हें इससे पहले तमन्ना भाटिया और इजाबेल लेटे के साथ भी देख चुके हैं।

virat with ex-girfriends

अनुष्का से पहले ये थी विराट के दिल में

तमन्ना भाटिया : विराट ने वर्ष 2012 में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को डेट करना शुरू किया था। बताया जाता है कि इन दोनों की मुलाकात सेलफोन के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह विज्ञापन ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ था। वैसे इजाबेल लेटे को लेकर इनके संबंधों में तल्खी आई और कुछ महीनों में ही इनके बीच ब्रेकअप हो गया।

इजाबेल लेटे : ब्राजील की मॉडल इजाबेल का नाम भी विराट के साथ जुड़ा। निर्देशक राज पुरोहित ने फिल्म ‘सिक्सटीन’ के लिए उन्हें साइन किया था। वो इस सिलसिले में काफी समय तक भारत में रही थी इसी दौरान एक पार्टी में उनकी और विराट की मुलाकात हुई थी। इन्हें कुछ समय बाद सिंगापुर में भी एक साथ देखा गया था।

Virat-Izabelle 22

विराट के साथ इजाबेल की लव स्टोरी ज्यादा नहीं चली, लेकिन इस मॉडल को भारत में पहचान मिल गई। यह रिलेशन उनके फिल्मी करियर के लिए भी लाभदायक साबित हुआ। 2013 में इनका ब्रेकअप हुआ और इसी के बाद विराट की अनुष्का से मुलाकात हुई और इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई।

Back to top button