अजब संयोग! एक दिन, एक विरोधी, एक लक्ष्य, दिन में दो बार ऐसा हारा भारत

टीम इंडिया ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा व फाइनल टी-20 मुकाबला 4 रन से गंवाया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। वहीं दूसरी ओर, भारतीय महिला क्रिकेट ने भी न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से टी-20 सीरीज गंवाई।
बड़े संयोग की बात है कि भारत की पुरुष और महिला दोनों ही टीमों को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी, लेकिन दोनों ही टीमें 6 गेंदों पर 16 रन जड़ने में नाकाम हो गई।
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने वाली पुरुष टीम ने 19 ओवर में छह विकेट पर 197 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी ओवर में स्कोर सिर्फ 208 रन तक पहुंच सका और भारतीय टीम ने यह मुकाबला चार रनों से गंवा दिया।
इसी तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को इसी मैदान पर खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से 2 रन से हार गई। न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य दिया था। भारत ने इसके जवाब में 19 ओवर में 4 विकेट पर 16 रन बना लिए थे।
इस तरह उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन बनाने थे। क्रीज पर मिताली राज और दीप्ति शर्मा थीं। ये दोनों बल्लेबाज आखिरी ओवर में 13 रन ही बना सकीं। इस तरह भारत जीत के करीब आकर भी हार गया।





