अगर चाहते चेहरे पर न हो बुढ़ापे का असर, तो रोजाना ऐसे करें फेस योगा…जानें विधि!

शरीर के अलग-अलग अंगों को सेहतमंद बनाने के लिए अलग-अलग तरह के व्यायाम होते हैं। रोजाना इन व्यायामों का अभ्यास करना शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है। इसी तरह चेहरे को हमेशा निरोग और जवां बनाए रखने के लिए भी कुछ एक्सरसाइज किए जाते हैं। जापानी फेस योग इसी तरह का एक्सरसाइज है।
चेहरे के लिए किए जाने वाला यह एक्सरसाइज चेहरे पर झुर्रियों को कम करने, बुढ़ापे के असर को कम करने तथा फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा चेहरे की नसों में रक्त संचार भी सही रहता है, जिससे शरीर की एनर्जी भी बढ़ती है। फेस योगा करते हुए चेहरे की मांसपोशियों पर खिंचाव बढ़ता है, जिससे झुर्रियां कम आती हैं। साथ ही साथ चेहरे की त्वचा में कसावट आती है। इसलिए चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए तमाम हानिकारक केमिकलयुक्त क्रीम्स लगाने की बजाय इन फेस एक्सरसाइजेज का अभ्यास करना चाहिए, जिससे आपके चेहरे को प्राकृतिक सुंदरता मिले। तो चलिए, जानते हैं कि फेस योग किया कैसे जाता है।
ये भी पढ़े: PICS: एक्ट्रेस ‘शमा सिकंदर’ पहुंचीं दुबई, शेयर कीं ये हॉट बिकिनी फोटोज, देखे मचल उठेगा आपका भी दिल
कैसे करें फेस योग –
1. अपना मुंह खोलकर जीभ बाहर निकाल लें। अब जीब को बाएं से दाएं घुमाएं। इस क्रिया को कम से कम एक मिनट तक दुहराएं।
2. अपनी आंख को बंद कर अपना मुंह बड़े ओ (o) आकार में खोलें। इस स्थिति में पहले थोड़ा मुस्कुराएं और फिर मुंह लटका लें। कम से कम 5-6 बार इसका अभ्यास करें।
3. मुंह में हवा भरकर 10 सेकंड तक सांसें रोककर रखें। इस दौरान मुंह में भरी हवा को इधर-उधर घुमाएं। रोजाना 4-5 बार इस प्रक्रिया को दुहराएं। इससे चेहरे में रक्त संचार दुरुस्त होता है और दाग-धब्बों की समस्या दूर होती है।
4. गर्दन को पीछे की ओर ले जाएं, ऊपर की ओर देखें और होठों को सिकोड़कर पाउट करें। इस प्रक्रिया को 5-6 बार दुहराएं।
5. ऐसा मान लें कि आपके मुंह में पानी भरा है और इसे निगल जाएं। कम से कम 8-10 बार इसका अभ्यास करें।





