मुस्लिम पशु व्यापरियों की हत्या के आरोप में 5 गिरफ्तार

arrest_landscape_1457731542एजेन्सी/झारखंड में दो मु‌स्लिम पशु व्यापारियों ही हत्या के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक स्थानीय गोरक्षा समिति का सदस्य है। पुलिस ने बताया कि तीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन्हीं में से एक आरोपी का मृतक मोहम्मद मजलूम (35) के साथ पुराना विवाद था। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद मजलूम और इनायतुल्लाह खान का शव शुक्रवार को लातेहार जिले के बालूमठ थाने के झब्बर गांव में बरामद किया गया था। उन्हें मारकर पेड़ से लटका दिया गया ‌था। इं‌डियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मृतक इनायतुल्लाह खान की उम्र महज 12 साल थी। शुरुआती खबरों में कहा गया ‌था कि इनायतुल्ला की उम्र 15 साल थी। 

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार ‌किए गए आरोपियों ने मजलूम को इसलिए मारा क्योंकि वो पशुओं को मेले में बेचने ले जा रहा था और उन्होंने उसे चुराने की कोशिश की, जिसका दोनों विरोध किया था। उन्हें डर था कि इनायुतुल्ला उन्हें बाद में पहचान लेगा, इसलिए उसे भी मार डाला। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में लातेहार के पुलिस अधीक्षक अनूप बर्थारे ने बताया, मृतकों के परिजनों ने किसी भी संगठन पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। प्रथम दृष्टया ये मामला पशुओं की लूट का लग रहा है।

जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें मिथिलेश प्रसाद साहू,  जो गो रक्षा समिति से जुड़ा है, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार साहू और मनोज साहू शामिल हैं। सभी झाबर गावं के ही निवासी हैं। इनके अलावा प्रमोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पास के इचाक गांव का है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया‌ कि अवधेश ने वारदात की रात मजलूम और इनायतुल्लाा को पशुओं के साथ जाते देखा। वह शादी से लौट रहा था। उसने तुरंत अपने दूसरे साथियों को जानकारी दी। अवधेश के सहयोगी बाइक से मौके पर पहुंचे और मजलूम को पकड़ लिया। बर्थारे ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्होंने पशुओं को चुराने की कोशिश की और दोनों को पीटना शुरु कर दिया। उन्हें पहले डंडों से पीटा गया और फिर गला दबा दिया गया। बाद में शव को पेड़ से लटका दिया गया।

Back to top button