पाकिस्तान की सर्जिकल स्ट्राइक से भारत का बच्चा-बच्चा करेगा फरियाद

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई का असर पाकिस्तान की बौखलाहट से साफ नजर आ रहा है। जवाबी गोलीबारी के बाद से ही पाकिस्तान के कई अधिकारियों की गीदड़ भभकी सामने आई है। राहील शरीफ ने कहा है कि पाक सेना किसी भी सैन्य आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक करता है, तो भारत पीढ़ियों तक इसे भुला नहीं पाएगा।

बड़ी खबर: विपक्ष के आगे झुकी मोदी सरकार, नोटबंदी से हटी पीछे

वहीं, नवाज शरीफ ने कहा कि भारतीय सेना की ओर से कथित तौर पर नागरिकों को निशाना बनाने की घटना को पाकिस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा। जबकि पाक नौसेना प्रमुख ने कहा कि पाक के जलक्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी के दोबारा प्रवेश करने पर कड़ा जवाब दिया जाएगा। दरअसल, हाल ही में पाक नौसेना ने झूठा दावा किया था कि भारतीय पनडुब्बी ने उनके जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। हालांकि, भारतीय नौसेना ने पाक के इस झूठे दावे को सिरे से खारिज कर दिया था।

आपकी एक फर्जी आइडिया से आपको मिल सकतें हैं 34.35 करोड़

इसके अलावा सोहेल अमन ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि वह भारत की धमकियों से नहीं डरते, बल्कि भारतीय सेना का सामना करने के लिए उनकी सेना हर तरह से तैयार है। सोहेल अमन ने धमकी भरे लहजे में कहा कि, ‘अच्छा होगा, अगर भारत संयमित रह कर तनाव दूर करने के लिए कश्मीर मुद्दे का हल निकालने पर विचार करे। कराची में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी में जकाउल्ला ने कहा कि अगर भारत ने दोबारा पनडुब्बी भेजने की कोशिश की, तो पाक नौसेना अपनी संप्रभुता की सुरक्षा के लिए जवाब देगी।

 वहीं, एलओसी पर भारत की जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तानी सैनिकों समेत 12 लोगों के मारे जाने की खबर के बाद शरीफ की यह बौखलाहट सामने आई है। राहील शरीफ ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो भारत इसे पाठ्यक्रम में अपने बच्चों को पढ़ाएगा कि सर्जिकल स्ट्राइक का मतलब क्या होता है।’ सरकार और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को उछालता रहेगा।
Back to top button