दुनिया का सबसे बड़ा लड्डू बनाने पहुंचीं रवीना टंडन!

raveena_1443079533अभिनेत्री रवीना टंडन ने मुंबई में सबसे बड़े बेसन के लड्डू का अनावरण किया। वहां के प्रसिद्ध अंधेरी चा राजा के पंडाल में पिछले पांच दिनों से इस लड्डू को बनाने का काम चल रहा था। इसे बनाने में 42 लोगों की टीम लगी हुई थी।
 
बुधवार को अंधेरी चा राजा के 50 साल पूरे होने के अवसर पर इस लड्डू का प्रसाद भक्तों को बांटा गया। साथ ही इस बेसन के लड्डू का नाम दुनिया के सबसे बड़े लड्डू के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड िरकॉर्ड्स में दर्ज करवाने का आवेदन भी दे दिया गया है।
 
लड्डू का कुल वजन 8,645 किलो है। इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड आंध्र प्रदेश की एक मिठाई की दुकान के नाम पर है, जिसने 7,858 किलो का लड्डू बनाया था।

 

Back to top button