इस लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर हो रही खूब वायरल, जानिए क्यों

2016_5image_11_32_003348347angurlata-deka1_146411391-llनई दिल्ली: असम के असेंबली इलेक्शन में बीजेपी के टिकट पर जीतने वाली एक्ट्रेस अंगूरलता डेका से मिलती-जुलती एक लड़की की तस्वीर आजकल सोशल मीडिया खूब तेजी से शेयर की जा रही है। बता दें कि ये फोटो अंगूरलता की है ही नहीं। इस फोटो को  कई यूजर्स ने सच मान लिया है। हालांकि, यह अंगूरलता से थोड़ी बहुत मिलती-जुलती जरूर है। दरअसल, यह फोटो जिस लड़की की है, उनका नाम सपना व्यास पटेल है। सपना एक फिटनेस ट्रेनर हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ऐसी कुछ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

अंगूरलता की जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके नाम से सपना व्यास की फोटोज वायरल होने लगी जिन पर बेहद अश्लील कमेंट भी किए जा रहे थे। ऐसे में अब असम के कई जाने-माने कलाकर अंगूरलता के समर्थन में उतर आए हैं। 

 
कौन हैं अंगूरलता डेका
अंगूरलता ने भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा था और इसमें जीत भी हासिल की है। अंगूरलता डेका एक अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने बंगाली और असमिया फिल्मों में अभिनय किया है। वे पहली बार राजनीति में हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने जिस सीट से जीत हासिल की वहां मुस्लिम की संख्या काफी अधिक बताई जाती है। वहां पर बांग्लादेश से भारत आए हुए लोगों की संख्या काफी अधिक है। अंगूरलता की हाल ही में आकाशदीप के साथ शादी हुई है।
Back to top button