हैदराबाद, पुणे सहित सबको पछाड़कर दिल्ली-NCR बना आईटी कंपनियों के लिए महंगी जगह

हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों को छोड़ आईटी कंपनियां अब धीरे-धीरे दिल्ली एनसीआर को भी अपनी पसंददीदा जगह बनाती जा रही हैं। आईटी कंपनियों के लिए बंगलूरू के बाद यह देश का सबसे महंगा रीजन है, जहां पर ऑफिस के लिए किराया ज्यादा है। 

हैदराबाद, पुणे सहित सबको पछाड़कर दिल्ली-NCR बना आईटी कंपनियों के लिए महंगी जगहजेएलएल ने जारी की रिपोर्ट
रियल एस्टेट कंस्लटेंसी फर्म जेएलएल इंडिया द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में 7 ऐसे बड़े शहर हैं, जहां पर आईटी कंपनियां सबसे ज्यादा निवेश कर रही हैं। यह शहर देश भर में आईटी हब के नाम से पहले से ही मश्हूर हैं, जिसके बाद प्रॉपर्टी के दाम भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लिस्ट में बंगलूरू पहले नंबर पर है, वहीं पुणे आखिरी स्थान पर है। 

बंगलूरू में सबसे महंगा है आउटर रिंग रोड
भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से मश्हूर बंगलूरू में आउटर रिंग रोड और व्हाइटफील्ड में सबसे ज्यादा आईटी कंपनियां हैं। इनमें भी आउटर रिंग रोड सबसे महंगा इलाका है, जहां पर किराया 1.24 डॉलर प्रति वर्ग फुट पर से शुरू होता है। यह इलाके इसलिए महंगे हैं, क्योंकि इनमें सड़कें सहित इंफ्रास्ट्रक्चर काफी अच्छा हैं। इसके साथ इन इलाकों के पास ही रेजिडेंशियल एरिया भी होने की वजह से काफी कंपनियां यहां पर निवेश करती हैं। 

गुड़गांव की वजह से दिल्ली एनसीआर भी बना पसंद
देश की राजधानी से जुड़े हुए गुड़गांव और नोएडा आईटी कंपनियों की पसंद के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। गुड़गांव का डीएलएफ साइबर सिटी में ऑफिस स्पेस लेना सबसे महंगा है। यहां पर बनी रैपिड मेट्रो, मॉल, 16 लेन एक्सप्रेसवे, पार्किंग स्पेस अच्छा होने के कारण किराया 1.7 डॉलर प्रति वर्ग फुट से शुरू हो रहा है। एयरपोर्ट से नजदीक होने के कारण आईटी कंपनियों में काम करने वालों को आवाजाही में भी दिक्कत नहीं होती है। वहीं नोएडा में भी औसतन किराया 0.93 वर्ग फुट से शुरू होता है।

हैदराबाद में हैं क्वालिटी ए ग्रेड स्पेस

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में क्वालिटी ए ग्रेड स्पेस होने के कारण आईटी कंपनियां की यह तीसरी पसंदीदा जगह है। शहर के गचिबाउली, नानकरामगुडा और रायदुर्ग में सबसे ज्यादा आईटी कंपनियां हैं। यहां पर औसतन किराया .80 डॉलर प्रति वर्ग फुट से शुरु होता है। 

मुंबई में वेस्टर्न इलाका सबसे महंगा 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वेस्टर्न उप नगरीय इलाका सबसे महंगा है। यहां पर आईटी कंपनियों के लिए जो किराया है वो 1.13 डॉलर प्रति वर्ग फुट से शुरू होता है, जबकि नवी मुंबई और थाणे में रेट इसका आधा है। इन जगहों पर किराया 0.70 डॉलर प्रति वर्ग फुट से शुरू होता है।  इनके अलावा कोलकाता, चेन्नई और पुणे का नंबर आता है। 

 
Back to top button