सीएम योगी ने की दादरी के शेर सिंह भाटी परिवार को 10 लाख देने की घोषणा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधान सभा क्षेत्र के चिटेहरा निवासी दिवंगत शेर सिंह भाटी के परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें- बर्थडे स्पेशल : 47 साल की हुईं महिमा चौधरी, इस फिल्म से किया था डेब्यू
सरकारी प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा यह आर्थिक सहायता दादरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर के अनुरोध पर प्रदान की है।
ये भी पढ़ें- संसद के मॉनसून सत्र से पहले 5 सांसद मिले कोरोना पॉजिटिव
शेर सिंह भाटी की विगत दिनों धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस कुछ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी थी। शनिवार को एक अन्य आरोपित वसीम खान ने आत्मसमर्पण किया। वसीम खान पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
The post सीएम योगी ने की दादरी के शेर सिंह भाटी परिवार को 10 लाख देने की घोषणा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button