समयसीमा में यूएनएससी में लागू हों सुधार: मोदी

modi1-18-09-2015-1442576653_storyimageप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा परिषद को बीते युग की परिस्थितियों का परिणाम बताते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून से कहा कि भारत को शामिल करते हुए परिषद को ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला बनाया जाए और यह सुधार तय समयसीमा में लागू होने चाहिए।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को लिखे पत्र में कहा कि बदले हुए सुरक्षा माहौल से निपटने से लेकर 2015 के बाद के विकास एजेंडे का असरदार तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तक, हम जो कुछ करना चाहते हैं, हमारी प्रासंगिकता और प्रभाव बड़े तौर पर संयुक्त राष्ट्र, खासकर इसकी सुरक्षा परिषद के आंतरिक सुधार पर निर्भर करेगी।

मोदी ने चार जुलाई को लिखे पत्र में कहा कि अगर यह हमारे लिए बहुत मुश्किल कार्य है तो भी यह सबसे ज्यादा अत्यावश्यक और महत्वपूर्ण है। यह पत्र संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने उपलब्ध कराया। मोदी करीब एक सप्ताह बाद 25 सितंबर को उच्चस्तरीय सतत विकास सम्मेलन को संबोधित करने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय आएंगे। मोदी ने कहा कि वर्तमान सुरक्षा परिषद  बीते युग की परिस्थितियों का परिणाम है।

 
 

 

Back to top button