विधायक के निधन के कारण सदन की आज की कार्यवाही स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को विधायक जनमेजय के निधन के कारण सदन की कार्यवाही शनिवार दोपहर 11 बजकर 23 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र शुरू होने से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में ये फैसला लिया गया। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का बीती रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। देर रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया संस्थान रेफर किया गया, जहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया। संस्थान के एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

Back to top button