रेड लाईट एरिया में 200 मकानों से पकड़ी 75 लड़कियां

sex-racket_56ac76ccaf97dइलाहाबाद : पुलिस ने इलाहाबाद में छापामारकर रेड लाईट एरिया से करीब 75 लड़कियों और 10 पुरूषों को पकड़ा है। दरअसल ये लडकियों जिस्मफरोशी के कार्य में लिप्त थीं। पुलिस ने शहर के मीरगंज क्षेत्र में यह कार्रवाई की। पुलिस ने यहां के 45 कोठा संचालिकाओं पर कार्रवाई की। यही नहीं इन मकानों का सील भी कर दिया। पुलिस की छापामार कार्रवाई में बड़े पैमाने पर संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है।

पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। दरअसल पुलिस ने यह कार्रवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद की। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनील चैधरी ने जनहित याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन रिपोर्ट प्रस्तुत करने में लगी है।

उक्त हलफनामें में प्रशासन ने इस तरह का कारोबार करने की मनाही की है। पुलिस की कार्रवाई की भनक मिलते ही यहां मौजूद लड़कियों ने खुद को घरों में बंद कर लिया। इसके बाद घरों के दरवाजों को गैस कटर से काटकर लड़कियों को बाहर निकाला।

उल्लेखनीय है कि यहां देह व्यापार करने वाली लड़कियों को अन्य राज्य के रेड लाईट एरिया में भेज दिया जाता है, दूसरी ओर यहां पर बाहरी राज्य के रेड लाईट क्षेत्र की लड़की को रखा जाता था। जिससे पहचान भी छुपी रहती थी और कस्टमर को नई लडकी उपलब्ध करवाने के लिए भी ऐसा किया जाता था। डीएम और एसएसपी के आदेश पर इस क्षेत्र में कार्रवाई की गई। 

Back to top button