रिया चक्रवर्ती ने लगाए सुशांत की बहन प्रियंका पर गंभीर आरोप, कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक स्टेटमेंट जारी कर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रियंका ने उन्हें नशे में गलत तरीके से छुआ है। रिया ने स्टेटमेंट जारी कर कई चीजें लिखी हैं।

रिया का कहना है कि सुशांत के साथ जब उन्होंने रिलेशन में रहना शुरू किया तो उस समय दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ सुशांत के साथ रहते थे। एक पार्टी में बहुत ज्यादा शराब पीने के बाद प्रियंका कथित तौर पर मर्दों और औरतों के साथ असामान्य बर्ताव करने लगीं। रिया ने इस बात पर जोर दिया कि घर (सुशांत के) चलना चाहिए। लेकिन प्रियंका शराब पीती रहीं। फिर थोड़ी देर बात वह घर जाने के लिए तैयार हो गईं। रिया सुशांत के कमरे में सोई हुई थीं तो अचानक वह जाग गईं क्योंकि उन्होंने देखा कि प्रियंका उनके साथ बिस्तर में सो रही हैं और उन्हें गलत तरीके से छू रही हैं।

जब रिया ने ऐसा होते देखा तो प्रियंका को उन्होंने गुस्से में कमरे से चले जाने के लिए कहा। इसके बाद रिया, सुशांत के घर से चली गईं। बाद में रिया ने सुशांत को इस घटना के बारे में बताया तो उनका अपनी बहन से झगड़ा हो गया। इस घटना के बाद से ही रिया और सुशांत के परिवार के बीच रिश्ते खराब हो गए। इसी कारण जब सुशांत के अंतिम संस्कार में जाने के लिए 20 लोगों की लिस्ट बनाई गई तो उसमें रिया का नाम नहीं रखा गया, इसलिए वे अंतिम संस्कार में नहीं जा सकी।

Back to top button