राजीव त्यागी की अस्थियां गंगा में विसर्जित, बेटे के साथ कई कांग्रेसी नेता रहे मौजूद

हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के अस्थि अवशेष शुक्रवार को कनखल स्थित सतीघाट पर सनातन परम्परा के अनुसार गंगा में विसर्जित किये गये। अस्थि विसर्जन कर्म उनके पुरोहित संजीव पाराशर ने सम्पन्न करवाया। इससे पूर्व उनके अस्थि कलश पर कांग्रेस नेताओं व अन्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विदित हो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके अस्थि अवशेष आज कनखल सतीघाट पर गंगा में विसर्जित करने के लिए लाए गये थे। अस्थि विसर्जन उनके पुत्र ईशान त्यागी ने किया।

इस दौरान श्रीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत विनोद गिरि ऊर्फ हुनमान बाबा, पूर्व राज्यमंत्री डाॅ. संजय पालीवाल, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, प्रदीप चौधरी, राजेश शिवपुरी, अंकित अग्रवाल, शिवम चौहान, हिमांशु बहुगुणा आदि ने स्व. राजीव त्यागी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Back to top button