यूपी में दो लड़कियों से सरेआम छेड़छाड़ सामने आई फोटो

रामपुर। यूपी के रामपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां पर कुछ दंबग सरेआम 2 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। इन जबंग लड़कों ने खुद ही इस छेड़छाड़ का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।यूपी में दो लड़कियों से सरेआम छेड़छाड़ सामने आई फोटो

यह भी पढ़े: सावधान: देश का यह सबसे बड़ा बैंक हो रहा है दिवालिया, अगर आपका भी है खाता तो तुरंत निकाल ले अपना पैसा…

जानकारी के अनुसार मामला रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र का हैं। जहां पर कुछ मनचलों ने 2 लड़कियों को पकड़ लिया और फिर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। दोनों लड़कियां अपनी इज्जत की गुहार लगा रही थी, लेकिन इन मनचलों के सिर पर मानों शैतान सवार था। वे उनके साथ छेड़छाड़ करते रहे और उन्हें गंदी-गंदी गालियां देते रहे। पुलिस मामले की जांच कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

 
Back to top button