यूपी: आप नेता संजय सिंह पर एक और FIR दर्ज

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक एफआईआर दर्ज हो रहे हैं। जहां लखनऊ के महानगर इलाके में रहने वाले अधिवक्ता अविनाश त्रिपाठी ने संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया है। हजरतगंज कोतवाली में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व आपत्तिजनक टिप्पणी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोमती नगर में रिटायर्ड आईएएस एसपी सिंह के घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद संजय सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, संजय सिंह ने सरकार पर जबरन पार्टी दफ्तर खाली कराने का आरोप लगाया था। हजरतगंज कोतवाली में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और आपत्तिजनक टिप्पणी की धाराओं में संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर पार्टी ऑफिस पर ताला लगाने का आरोप लगाया। AAP के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार के कहने पर यूपी पुलिस ने लखनऊ स्थित पार्टी के कार्यालय में ताला लगवा दिया है।

संजय सिंह ने कहा कि यूपी में सिर्फ ठाकुरों के लिए सरकार चल रही है और ब्राह्मणों को टारगेट किया जा रहा है। लखीमपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या, आजमगढ़ में ग्राम प्रधान की हत्या की गई। प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति हो गई है। वहीं सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर मेरे खिलाफ 5 मुकदमे कराए गए।

Back to top button