मुख्यमंत्री ने कानपुर देहात के जिला सूचना अधिकारी श्री वी0एन0 पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त

लखनऊ: 01 फरवरी, 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कानपुर देहात के जिला सूचना अधिकारी श्री वी0एन0 पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहाँ जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री पाण्डेय एक योग्य एवं कर्मठ अधिकारी थे। वे अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए तत्पर रहते थे। 


मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
——-

Back to top button