ममता बनर्जी की सुरक्षा में लगी सेंध, सुरक्षा घेरे को तोड़कर पैर छूने के बहाने मंच तोड़ते पहुंची दो लड़कियां

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में गुरुवार को सेंध लगी। दो लड़कियां सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए ममता बनर्जी के करीब पहुंच गईं। घटना दिनाजपुर जिले की है जहां मुख्यमंत्री बनर्जी एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। दोनों लड़कियां मंच पर तब पहुंची जब ममता बनर्जी अपना भाषण खत्म कर रही थीं। दोनों लड़कियां उनके करीब पहुंचकर पैरे छूने की कोशिश करने लगी। 

 

ममता बनर्जी की सुरक्षा में लगी सेंध, सुरक्षा घेरे को तोड़कर पैर छूने के बहाने मंच तोड़ते पहुंची दो लड़कियांलड़कियों को करीब देखकर ममता बनर्जी पीछे हट गईं और सुरक्षा कर्मी आगे बढ़ गए। सुरक्षा कर्मियों ने लड़कियों को मंच से नीचे जाने के लिए कहा। सुरक्षा में हुई लापरवाही पर ममता बनर्जी नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैं यह समझ नहीं पा रही हूं कि ये दोनों बहनें मेरे पास क्यों आई। यह आम प्रक्रिया नहीं है। 

लड़कियों ने बताया कि वह अपने पिता की हत्या के लिए न्याय की गुहार लगाने आई हैं। लड़कियों ने बताया कि एक जमीन विवाद मामले में साल 2015 में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। 

दोनों में से एक लड़की का कहना है कि वह नौकरी की मांग के लिए ममता बनर्जी के पास पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक लड़कियों की पहचान कर ली गई है। एक लड़की का नाम राबिया और दूसरी का नाम मासूमा खातून है। पूछताछ के लिए लड़कियों को रायगंज के जिला मुख्यालय ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक एक लड़की स्नातक की छात्रा है जबकि दूसरी नौवीं कक्षा में पढ़ती है।         

Back to top button