मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज पर संग्राम मचा हुआ है। वहीं इस ब्रिज को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। बीजेपी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के विधायक ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करने का प्रयास किया।
 
यह भी पढ़ें- सीड ने की सभी नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ दीवाली मनाने की अपील
दरअसल, दिल्ली में रविवार को सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में आप विधायकों के साथ धक्का-मुक्की में उलझे दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्हें आप के एक विधायक ने गोली मारने की धमकी दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने भी उनके साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ धक्का-मुक्की करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई है। इस इलाके के अतिरिक्त डीसीपी-1 कह रहे हैं कि कुछ आप कार्यकर्ता घायल हो गए। मैं उन्हें महज चार दिन में दिखाऊंगा कि पुलिस ने क्या किया है।’
यह भी पढ़ें- ‘क्या करें, मर जाएं हम…फांसी लगा लें’
मनोज तिवारी ने अपने  ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा-  ‘देखिये अरविंद केजरीवाल की राजनीति। रात को मनीष सिसोदिया जी ने ट्वीट कर कहा वेलकम है। पर जब आज मैं 1200 लोगों के साथ यह ख़ुशी बांटने पहुंचा तो दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड क्यों डाला? खुद आप के उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने भगदड़ मचायी। बेल पे रिहा MLA ने मुझे गोली मारने की धमकी और धक्का दिया’।

Back to top button