मध्य प्रदेश के कई शहरों में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की गई बारिश…

मध्य प्रदेश में मौसम का रुख बदला है। रविवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज हवा और धूल भरी आंधी बादलों मं तब्दील हो गई। इसके बाद राज्य के कई शहरों में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 4 दिनों की राज्य का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश के बाद रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई वहीं दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। भोपाल सर्कल के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दक्षिण राजस्थापन और उत्तर गुजरात के ऊपर साइसर था। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखा गया। इसकी वज-ह से अरब सागर से प्रदेश के आसमान में काफी नमी महसूस की गई। 

अगले पांच दिनों तक वज्रपात-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश में दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। रविवार को भोपाल में तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं राज का तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। अधिकारियों ने बताया कि शहर में हवा उत्तर दिशा की ओर बह रही थी जिसकी औसत गति 16 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:20 बजे तक बारिश हुई। गुना में 7 मिमी, पंचमढ़ी में 8 मिमी, बैतूल में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम तापमान खंडवा में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं मंडला में सर्वाधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

सोमवार को भी आसमान में छाएंगे आंशिक बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ शहरों में गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। छिटपुट बारिश भी हो सकती है। दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस वहीं रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा औसतन 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। नर्मदापुरम, ग्वालियर, भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर और कटनी में वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में शनिवार की शाम को भी तेज बारिश हुई थी। 

Back to top button