भैसें ने जंगल के राजा का कर दिया ऐसा बुरा हाल, वीडियो देख हर कोई हैरान..
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते है जो की अलग ही हटकर होते है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वैसे तो जंगल का राजा शेर होता है। अब भैया वो कई बार साइज में अपने से दोगुने जानवरों को भी शिकार बना देता है। लेकिन जब इस शेर ने एक जंगली भैंस को धाराशाही किया तो उसके साथियों ने उस पर ही धावा बोल दिया है।
शेर अपने शिकार को दबोचे बैठा था तभी एक भैंसा दौड़कर आया और सींग का इस्तेमाल करते हुए शेर को हवा में उछाल दिया। उसने शेर को दो से तीन बार पटका। इसके बाद शायद ही शेर शिकार करने के काबिल रहा होगा। आपको बता दें की यह वीडियो महज 6 सेकंड का ही है, जिसे ट्विटर यूजर @figen1907 ने छह जुलाई को शेयर किया. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘क्या भैंसा है!’