बड़ी खबर : विधायक विजय मिश्र मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

लखनऊ। भदोहीं जिले के ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। भदोही एसपी की सुचना पर विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विधायक विजय मिश्रा, व उनकी पत्नी तथा पुत्र के खिलाफ उन्ही के एक रिश्तेदार ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है। इसी मामले में विजय मिश्रा को लाने के लिए भदोही पुलिस की टीम मध्य प्रदेश रवाना हो गई है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही विजय मिश्रा ने वीडियो जारी कर अपने व अपने परिवार की जान का खतरा बताया था। वीडियो में विधायक ने कहा था कि वह ब्राह्मण हैं और उनका एनकाउंटर हो सकता है।

Back to top button