बड़ी खबर : चेतन चौहान की बिगड़ी तबीयत, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे गए

जुबली न्यूज़ डेस्क
कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है। उन्हें अब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह ही उनकी किडनी फेल हो गई थी। फिलहाल उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : आखिर चिराग पासवान नीतीश का विरोध कर क्या जताना चाह रहे हैं?
बता दें कि पिछले महीने 19 जुलाई को चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कोरोना को मात देने से पहले ही उन्हें किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्याएं शुरू हो गई, जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें : शिवपाल यादव ने अखिलेश को लेकर दिया बड़ा संकेत
सूत्रों ने बताया कि लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती चेतन चौहान की हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे में उन्हें शुक्रवार को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय है।
यह भी पढ़ें : चीन के शाडोंग में बैरूत जैसा विस्फोट, कई घरों की छतें उड़ी
72 वर्षीय चेतन चौहन 2 बार बीजेपी के लोकसभा सांसद रह चुके हैं। पिछले साल तक वह योगी कैबिनेट में खेल मंत्री थे। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह अमरोहा जिले के नौगांवा विधानसभा के विधायक है। भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी पहचान एक अहम बल्लेबाज के रूप में रही है।

Back to top button