बड़ी सफलता : अवैध तरीके से हरिद्वार जा रहा था 109 किलोग्राम सोना बरामद

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में शुक्रवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान 109 किलोग्राम सोना पकड़ा है। 109 किलोग्राम सोना  की बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस की यह सबसे बड़ी सफलता है। यह वाहन किसका है, कहां से आ रहा था? पुलिस इन सब सवालों के जवाब ढूंढ रही है। पुलिस जांच की बात कहकर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
ये भी पढ़ें:- मायावती ने घोषित किये 20 स्टार प्रचारक, भतीजे आकाश को भी किया शामिल 
बताया जा रहा है कि दो गार्ड समेत चार लोग एक वैन में यह 109 किलोग्राम सोना लेकर जा रहे थे। दोनों सुरक्षाकर्मी बताए जा रहे हैं। ये दोनों हरिद्वार जा रहे थे। लेकिन, यह गाड़ी कहां से आ रही थी? गाड़ी में सवार लोग कौन हैं? गाड़ी किसकी थी? और यह सोना किसका था? पुलिस इस सबकी जांच में जुट गई है। आयकर विभाग भी जांच कर रहा है।

Back to top button