प्रियंका गांधी के विंध्याचल में पहुंचने से पहले लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

मिर्ज़ापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगे।
ये भी पढ़ें :-PK को चंद्रबाबू नायडू ने कहा ‘बिहारी डकैत’, KCR राजनीति के अपराधी 
मंगलवार यानी आज दोपहर 3 बजे प्रियंका गांधी विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचीं, जहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान बाहर खड़े श्रद्धालुओं ने विंध्यवासिनी मां के जयकारों के साथ ही ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए। प्रियंका गांधी 1.40 बजे मिर्जापुर पहुंचीं। इसी दैरान चील्ह चौराहे पर प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए जुटी भीड़ ने एक फल विक्रेता के कुछ फलों को खराब कर दिया था। जिससे नाराज प्रियंका गांधी ने फल विक्रेता को अपने पास बुलाया और कार्यकर्ताओं से उसे दो हजार रुपये दिलवाए।
ये भी पढ़ें :-प्रमोद सावंत बने गोवा के नए सीएम, 2 बजे रात ली 11 मंत्रियों के साथ शपथ 
जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं।  वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जोकि लगभग 140 किलोमीटर की है।  प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की है।  प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. वे विंध्याचल में दर्शन पूजन के बाद कंतित शरीफ दरगाह में चादर पेश करें वाली थी।

Back to top button