पुलिस महकमे में 18 तबादले, सूची में नहीं हैं विर्क और भारती के नाम

72_1443763792 (1)पानीपत। हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे के 18 अफसरों का तबादला किया है। इसमें 10 आईपीएस और 8 एचपीएस अफसर शामिल हैं। इस सूची में गुड़गांव के विवादित पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर भारती अरोड़ा के नाम शामिल नहीं हैं। सरकार ने भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक भी बदले हैं। पुलिस महानिदेशक एचआर एंड लिटिगेशन एमएस मान को होमगार्ड का कमांडेंट जनरल और सिविल डिफेंस हरियाणा का निदेशक लगाया गया है। यह पद कई दिनों से खाली था। प्रदेश के 10 आइपीएस और 8 एचपीएस के तबादले सरकार ने भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के पुलिस कप्तान भी बदले
 
कौन पहले अब
 
– एमएस मान डीजी- ह्यूमन राइट्स- कमांडेंट जनरल, होमगार्ड
 
– के. सेल्वराज स्पेशल डायरेक्ट- एसवीबी डीजी- ह्यूमन राइट्स
– अरशिंद्र चावला- आईजी, एसवीबी- आईजी, टेलीकॉम
– सतप्रकाश रंगा- आईजी, सीआईडी- आईजी, एसवीबी
– राजेंद्र सिंह डीआईजी, एसवीबी डीआईजी, सीआईडी
– राकेश आर्य- एसपी, भिवानी- एसपी, रेलवे (मुख्यालय)
– मनीषा चौधरी- एसपी, रेलवे- एसपी, महेंद्रगढ़
– प्रतीक्षा गोदारा- एडीशनल एसपी, सिरसा- एसपी, भिवानी
– समर प्रताप सिंह- एएसपी, कुरुक्षेत्र- एसीपी, गुड़गांव
– बलवान सिंह- एसपी, महेंद्रगढ़- एसपी, रेवाड़ी
 
ये एचपीएस बदले
 
– मनबीर सिंह- एसपी, रेवाड़ी- कमांडेंट प्रथम बटालियन, अम्बाला
– विक्रम कपूर- डीसीपी क्राइम, अम्बाला- डीसीपी (ट्रैफिक), गुड़गांव
– राजेश कुमार- डीएसपी, एससीबी- एसीपी, कालका
– धर्मबीर सिंह- एसीपी, कालका- एसीपी, गुड़गांव
– राजेश कुमार- एसीपी क्राइम, गुड़गांव- डीएसपी, आईआरबी, भौंडसी
– रतनदीप बाली- डीएसपी, मेवात- डीएसपी, पुन्हाना
– सुमेर सिंह- डीएसपी, पुन्हाना- डीएसपी, तावडू
– आत्मा राम- डीएसपी, पानीपत- डीएसपी, कैथल
 
 

 

Back to top button