पुलिस ने नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी…

 
 
लखीमपुर खीरी।शुक्रवार को कोतवाली सदर पुलिस ने देवकली रोड पर सुभाष नगर में छापा मारकर नकली गुटका बनाने वाली फैक्ट्री को एक व्यक्ति सहित पकड़ा।मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल फतेह सिंह अपने पुलिस बल के साथ संकटा देवी चौकी क्षेत्र के सुभाष नगर में पहुंचे वहां पहुंच कर उन्होंने एक मकान में दबिश दी जहां पर अरुण कुमार रस्तोगी को नकली गुटका बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। शहर कोतवाल ने बताया कि मुखबिर की खास सूचना पर मैंने पुलिस बल के साथ सुभाष नगर थाना कोतवाली सदर में एक मकान में अवैध रूप से कमला पसंद और राजश्री गुटखा बनाते हुए अरुण कुमार रस्तोगी पुत्र राम गोपाल रस्तोगी निवासी महाराजगंज थाना बिसवां जिला सीतापुर को नकली गुटका बनाते हुए पकड़ा ।
 
उन्होंने बताया कि मौके पर तैयार नकली गुटका 600 पैकेट तंबाकू 20 किलो रसरंजन 14 किलो सफेद पाउडर 9 किलो और अन्य प्रकार के पाउडर लगभग 14 पैकेट 15 लीटर केमिकल सहित तमाम खाली रैपर जो की कमला पसंद और राजश्री कंपनी के एक पैकिंग मशीन सहित पकड़ा गया ।इस नकली फैक्ट्री को पकड़ने के लिए पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली फतेह सिंह, उप निरीक्षक शिव प्रकाश पांडे, कांस्टेबल विजय कुमार शर्मा, कांस्टेबल सुभाष वर्मा, कांस्टेबल विष्णु कुमार सिंह, कांस्टेबल सागर चौधरी, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और कांस्टेबल अभिषेक कुमार के कुशल नेतृत्व में यह नकली कारखाने का भंडाफोड़ हुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधी युवक को जेल भेज दिया है।

Back to top button