पुलिस ने खेला हैवानियत का नंगा नाच, महिला के निजी अंगों को रायफल के कुंदे से कूटा

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर खाकी का कहर देखने को मिला है। यहां हैवानियत का नंगा नाच करते पुलिस ने शादी के मंडप पर बैठी दुल्हन को गिरफ्तार कर उसकी बर्बरतापूर्ण पिटाई की है।पुलिस ने खेला हैवानियत का नंगा नाच, महिला के निजी अंगों को रायफल के कुंदे से कूटा

इतना ही नहीं पुलिस ने महिला के निजी अंगों को राइफल के कुंदे से कूट दिया, साथ ही दुल्हन और उसकी बहन के साथ घर के दो पुरूष सदस्यों को गिरफ्तार भी कर लिया।बताया जा रहा है कि गायघाट थाना इलाके में गुरुवार की रात शादी हो रही थी। इसी बीच लड़के पक्ष से अपहरण की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गयी और पुलिस ने दुल्हन के साथ उसकी बहन सहित लड़की पक्ष के चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े: FB लाइक करने पर पति ने प्राइवेट पार्ट को गोंद से चिपकाया, कोर्ट ने महिला को ही दी सजा

आरोप है कि पुलिस ने दुल्हन और उसकी बहन की थाने में बर्बरतापूर्ण पिटाई की। दुल्हन का आरोप है कि पुलिस ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसके शरीर के प्राइवेट पार्टों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। वहीं, जेल प्रशासन ने महिलाओं की गंभीर अवस्था को देखते हुए जेल में रखने से ही इनकार कर दिया है और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 

Back to top button