#IPL10 : पुणे पर जीत के बाद जहीर ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली| आईपीएल सीजन 10 में शुक्रवार को राइजिंग पुणे सपुरजाएंट को मात देने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने कहा है कि उनके लिए जीत की लय को बरकरार रखना जरूरी है। दिल्ली ने अपने घरेलू फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मुकाबले में पुणे को सात रन से हराया था।पुणे पर जीत के बाद जहीर ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली| आईपीएल सीजन 10 में शुक्रवार को राइजिंग पुणे सपुरजाएंट को मात देने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने कहा है कि उनके लिए जीत की लय को बरकरार रखना जरूरी है। दिल्ली ने अपने घरेलू फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मुकाबले में पुणे को सात रन से हराया था।

मैच के बाद जहीर ने कहा, “हमारे लिए जीत की लय बरकरार रखना बेहद जरूरी था। यह हमारी टीम का अच्छा प्रदर्शन था। यह अलग तरह की विकेट थी। हमारा लक्ष्य 170 के स्कोर तक पहुंचना था। अगर 180-190 होते तो यह हमारे लिए बोनस होता।”

यह भी पढ़े: योगी आदित्यनाथ बोले, मै खुद सम्भालूंगा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को

उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि स्पिनर असरदार साबित होंगे। हम हमेशा से मैच में थे। हमने जिस तरह का कार्यक्रम बनाया वो हमारे लिए फायदेमंद साबित हुआ।” जहीर ने पुणे की पारी की पहली गेंद पर उसके सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को खूबसूरत गेंद पर बोल्ड किया था। इस पर जहीर ने कहा, “मैंने जिस लेंग्थ पर गेंद डाली थी वह सटीक थी। रहाणे को उस पर शॉट खेलना ही था।”

Back to top button