पीएम कयेर्स फंड में 500 करोड़ देगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

न्यूज़ डेस्क
कोरोना के कहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। इस मुसीबत की घडी में हर कोई साथ खड़ा है। इस कठिन समय से निपटने के लिए पीएम कयेर्स फण्ड में अब तक कई लोगों ने दान दिया है। इस कड़ी में अब रिलायंस इंडस्ट्रीज भी शामिल हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पीएम कयेर्स फंड में 500 करोड़ रूपये देने का ऐलान किया है।
इस बात की जानकारी बीते दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दी। जानकारी के अनुसार पीएम केयर्स फंड के अलावा कंपनी महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी पांच- पांच करोड़ रूपये की सहायता राशि देनी की बात कही है।

गौरतलब है कि बीते दिन पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आने वाली पब्लिक सेक्टर कंपनियों ने कोरोना संकट को देखते हुए पीएम केयर्स फंड में अब तक का सबसे बड़ा योगदान 1031.29 करोड़ रुपये जमा किया है। ये रूपये इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, ओएनजीसी जैसी कंपनियों ने इकट्ठा की है।

यही नहीं पेट्रोलियम और गैस विभाग के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार इस रकम के अलावा इन कंपनियों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी अपनी ओर से 61 करोड़ रुपये जुटाकर कोष में अनुदान किए हैं।
क्या क्या करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज
इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से 50 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराया जाएगा। इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन ने 100 बिस्तरों का पहला COVID-19 अस्पताल मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था।
यही नहीं रिलायंस 1 लाख मास्क और हजारों की संख्या में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) भी तैयार कर रही है। इससे कोरोना से रक्षा कर रहे देश के स्वास्थ्यकर्मियों का ख्याल रखा जा सकेगा। इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा रिलायंस पहले से ही उपलब्ध करा रही है।

रिलायंस इंडस्ट्री प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपये का योगदान देगी।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान देगी।
गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान देगी।
इसके पहले रिलायंस फाउंडेशन ने 100 बेड का COVID-19 हॉस्पिटल केवल 2 हफ्तों में बनाया था।
कंपनी अगले 10 दिनों तक 50 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था करेगी।
कंपनी हेल्थ वर्कर्स के लिए हर रोज 1 लाख मास्क्स का उत्पादन कर रही है।
हेल्थ वर्कर्स के लिए रोजाना हजारों पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट तैयारी कर रही है।
देशभर में नोटिफाइड इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को मुफ्त में ईंधन की व्यवस्था कर रही है।
वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने के लिए कंपनी करीब 40 करोड़ लोगों और हजार संस्थानों को सीमलेस इंटरनेट की सुविधा दे रही है।
स्टोर्स और होम डिलीवरी की मदद से रिलायंस रिटेल प्रतिदिन लाखों लोगों को जरूरी सामान मुहैया करा रही है।

क्या बोले मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि भारत कोरोना वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त करेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और इसके खिलाफ लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करने को तैयार है।’

Back to top button