संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को भारत ने दिया करारा जवाब; फिर शर्मसार हुए नवाज

जिनेवा: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। कश्मीर के मुद्दे पर बहस के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि पाकिस्तान में लगातार बढ़ते परमाणु हथियार और सरकार तथा जिहादी संगठनों के मजबूत संबंध किस तरह दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत वेंकटेश वर्मा ने कॉन्फ्रेंस ऑन डिसआर्मामेंट (निरस्त्रीकरण) में कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तानी राजदूत तहमीना जंजुआ की बातों के जवाब में पड़ोसी देश पर पलटवार किया।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को भारत ने दिया करारा जवाब; फिर शर्मसार हुए नवाज

भारत को उकसाने की कोशिश
जिनेवा में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि तहमीना जंजुआ ने संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति से कहा कि दक्षिण एशिया के सुरक्षा माहौल को भारत के वर्चस्वपूर्ण नीतियों पर अमल करने से नुकसान पहुंचा है। भारत को उकसाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य विवादों और खासतौर पर कश्मीर विवाद को सुलझाए बगैर क्षेत्रीय शांति संभव नहीं है। 

पाक सबसे बड़ी बाधा 
इसके जवाब में वेंकटेश वर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो देश परमाणु अप्रसार के रास्तें में अड़चनें पैदा कर रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ‘स्वार्थी’ प्रस्तावों पर सहमति की अपली कर रहा है। वर्मा ने कहा कि रिकॉर्ड से साफ जाहिर है कि पाकिस्तान परमाणु अप्रसार के एजेंडे में सबसे बड़ी बाधा है।

Back to top button