पत्नी के मना करने पर भी पति लगातार बनाता रहता था अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध, और फिर एक दिन….

हरियाणा के बल्लभगढ़ जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाने में दर्ज मामले के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की है कि उसके विवाह के दौरान मायके वालों ने बहुत दान-दहेज दिया था।

इसके बाद भी उसके ससुराल वाले शुरू से ही उससे खुश नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। यह सब वो सहन कर रही थी, किन्तु एक दिन उसके पति ने मारपीट के बाद उसके साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बना डाला, जिससे उससे काफी दर्द हुआ।

पत्नी पहले रात में पति के साथ करती थी यह गंदा काम, फिर प्रेमी को भी बुलाकर पति के सामने…

इसके बाद पति ने उसके साथ लगातार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने शुरू कर दिए। उसके मायके वालों ने पति को काफी समझाया किन्तु उसने अपना व्यवहार नहीं बदला। लगातार अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने से उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद ससुराल वाले पीड़िता को मायके में छोड़कर चले गए। जहाँ से अपने परिजनों के साथ महिला ने थाने पहुंचकर अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

Back to top button