टोटल धमाल ने तोडा रिकॉर्ड…

 
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘टोटल धमाल’ ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ की कमाई कर ली है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म टोटल धमाल, धमाल संस्करण की तीसरी कड़ी है। टोटल धमाल में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने भी अहम भूमिका निभायी है। यह फिल्म 22 फरवरी को प्रदर्शित हुयी थी।
फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में करीब 95 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म भारतीय बाजार में 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।
टोटल धमाल एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफ़री फ़िल्म का शुरू से हिस्सा रहे हैं, जबकि अजय, अनिल, माधुरी तीसरी किस्त में जोड़े गये हैं। बॉक्स ऑफ़िस पर अजय देवगन ने लगातार तीसरी बार सैकड़ा जड़ा।
इससे पहले रेड और गोलमाल अगेन 100 करोड़ क्लब में जा चुकी हैं।

Back to top button